{"_id":"5cbcb316bdec22145412221c","slug":"he-car-rider-who-was-robbed-by-the-gutka-gunned-the-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना गुटका से लदा कैंटर लूट ले गए कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बना गुटका से लदा कैंटर लूट ले गए कार सवार
Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के मीतई के निकट कार सवार बदमाश गोल्ड मोहर गुटका से लदा कैंटर लूट ले गए और चालक को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर के पास खेत में बंधक बनाकर डाल गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और सर्विलांस टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
आगरा के डौकी निवासी ताजुद्दीन शनिवार को जीवनी मंडी आगरा से कैंटर में गोल्ड मोहर गुटका लेकर हाथरस आ रहा था। थाना चंदपा क्षेत्र के मीतई के निकट करीब सात बजे कार सवार कुछ बदमाशों ने कार को आगे लगाकर कैंटर को रुकवा लिया। आनन-फानन बदमाश कैंटर में चढ़ गए। तमंचे के बल पर बदमाशों ने चालक ताजुद्दीन को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। कुछ बदमाश कैंटर लेकर फरार हो गए। शेष बदमाशों ने चालक को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया दिया। इससे वह बेहोश हो गया।
बदमाश उसे हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर के निकट खेत में बंधक बनाकर डाल गए। गांव के लोगों ने सुबह करीब चार बजे ताजुद्दीन को खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने कैंटर चालक को अपने साथ थाने ले गई। यहां पर पूछताछ के दौरान पुलिस को चालक ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उसे कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने कोतवाली चंदपा पुलिस के हवाले कर दिया। कैंटर लूट मामले की छानबीन पुलिस और सर्वलांस टीम कर रही है।