फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youths doing excellent work in various fields will get Vivekananda Youth Award

हाथरस: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवॉर्ड

Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youths doing excellent work in various fields will get Vivekananda Youth Award
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं से विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानंद यूथ अवार्ड दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 15 से 35 आयु वर्ग के युवक एवं युवतियां, जिनके द्वारा खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल सरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता सामुदायिक सेवा, खेल ओर शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को विशिष्ट पहचान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड के रूप में 50 हजार रुपये नकद, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। निर्धारित किसी एक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य करने पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed