फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth preparing for recruitment will run on the running track

हाथरस : रनिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे भर्ती की तैयारी करने वाले युवा

Thu, 22 Sep 2022 11:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:38 PM IST
सार

अब खेल मैदानों में सेना भर्ती करने वाले युवाओं की दौड़ प्रैक्टिस के लिए रनिंग ट्रैक तैयार किए जाएंगे। डीएम रमेश रंजन ने रनिंग ट्रैक तैयार करने को लेकर पंचायतराज विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अपने अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों का डाटा एकत्रित कर इन खेल मैदानों में पूर्व सैनिकों को क्रियाशील किया जाए, जिससे उनके अनुभवों से भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मदद मिल सके।

विज्ञापन
Hathras: Youth preparing for recruitment will run on the running track

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में बने खेल मैदानों में रनिंग ट्रैक तैयार किए जाएंगे, जिससे सेना भर्ती व अन्य भर्ती में शामिल होने वाले युवा इन खेल मैदानों में अपनी दौड़ की प्रैक्टिस कर सकें। जिले की 252 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार हो रहे हैं। इनमें से करीब 226 ग्राम पंचायतों के खेल मैदान में 50 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। इन मैदानों में आर्मी के पूर्व सैनिकों के जरिए इन युवाओं को भर्ती में मदद भी मुहैया कराई जाएगी।
शासन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र की अन्य क्षेत्रों में जाने वाली प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदानों को तैयार किया जा रहा है। इन खेल मैदानों में ओपन जिम आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। अब खेल मैदानों में सेना भर्ती करने वाले युवाओं की दौड़ प्रैक्टिस के लिए रनिंग ट्रैक तैयार किए जाएंगे। अब तक सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले युवा सड़कों, खुले मैदानों में दौड़ लगाते देखे जा रहे थे।
विज्ञापन

अब इन युवाओं को रनिंग ट्रैक पर दौड़ लगाने में कई सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। डीएम रमेश रंजन ने रनिंग ट्रैक तैयार करने को लेकर पंचायतराज विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अपने अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों का डाटा एकत्रित कर इन खेल मैदानों में पूर्व सैनिकों को क्रियाशील किया जाए, जिससे उनके अनुभवों से भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मदद मिल सके। इसे लेकर विभाग की ओर से खेल मैदानों में रनिंग ट्रैक बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed