{"_id":"6009c60b8ebc3e33be252dd0","slug":"hathras-youth-killed-in-road-accident-in-mursan-hathras-news-ali2543660101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ररस : मुरसान में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ररस : मुरसान में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
सादाबाद रोड स्थित गांव लुहेटा के निकट स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
बुधवार की शाम को बाइक सवार बन्ने खां निवासी नीम सराय थाना जलेसर (एटा) अपने दो बच्चे रिहान व सानिया के साथ अपनी ससुराल मगटई से गांव जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक मुरसान सादाबाद रोड स्थित गांव लुहेटा के निकट सामने से आ रही एक स्कूटी से भिड़ गई।
स्कूटी पर गुड्डू पुत्र मोहन सिंह निवासी कोठी बढ़ार (सादाबाद) व रनवीर पुत्र रामचरन निवासी एदलपुर (सादाबाद) बैठे हुऐ थे। दोनों की भिड़ंत के बाद वाहन सवार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना घायलों के परिजनों को दी गई। रनवीर की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसको उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रनवीर के शव का आगरा में ही पोस्टमार्टम कराया है।