फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth injured in stone pelting in protest against abuse

हाथरस : गाली-गलौज के विरोध में हुए पथराव में युवक घायल

Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth injured in stone pelting in protest against abuse
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बालापट्टी में जुआ खेल रहे लोगों की गाली गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि उन्हीं में से कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई, पथराव में एक युवक सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बालापट्टी निवासी बॉबी गोस्वामी पुत्र ज्वाला प्रसाद ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर के पास जुआ खेल रहे थे। आरोप है कि जुआ खेलने वाले लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जिस पर बॉबी ने गाली गलौज का विरोध किया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और जुआ खेल रहे लोगों ने बॉबी पर पथराव कर दिया। जिससे वह सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। इस मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed