फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies due to HT line current

हाथरस : एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies due to HT line current
हाथरस : हाईटेंशन लाइन के करंट से मृत गौरव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छौंड़ा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की रविवार की दोपहर को मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले आनन फानन युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के चाचा रघुवीर ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, उपखड अधिकारी व अवर अभियंता के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को पंचानाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम विजय शर्मा तत्काल थाने आ गए। बिजली विभाग के एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाया गया। इससे पहले क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर हाईटेंशन लाइन की स्थिति की रिपोर्ट तलब की।
दरअसल, गांव छौड़ा निवासी मृतक सूरजपाल का करीब 19 वर्षीय पुत्र गौरव अपनी मां हरदेवी के साथ पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था। चारे की गठरी सर पर रखी थी। हाईटेंशन लाइन के तार लटके हुए थे। गौरव लाइन के नीचे होकर अपनी मां के साथ लौट रहा था। उसका हाथ किसी तरह लाइन से स्पर्श हो गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

आनन-फानन घायल को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया। सूचना पर ग्रामीण थाने आ धमके और मुआवजे की मांग करने लगे। एसडीएम ने मौके पर एसडीओ एवं अधिशासी अभियंता को बुलाकर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां लाइन क्षतिग्रस्त है, वहां आबादी के ऊपर से लाइन शिफ्ट की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed