{"_id":"60a949098ebc3eae725c83ab","slug":"hathras-youth-dies-after-falling-from-roof-shaphu-news-ali2636895179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव रसगवां में शुक्रवार की सुबह छत से गिरकर 25 वर्षीय दीपक सिसौदिया पुत्र ओंकार सिंह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
उसकी मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार को गांव के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। शनिवार की सुबह उसका शव आने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद