फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies after being hit by train

हाथरस : युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Wed, 09 Jun 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies after being hit by train
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस रोड दुलारी चौकी के निकट बुधवार की दोपहर को मथुरा की ओर से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भाड़ लग गई। शव को रेलवे कर्मी अपने साथ ट्रेन में डालकर हाथरस ले गए।
बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर को करीब साढे बारह बजे पैसेंजर ट्रेन कासगंज के लिए जा रही थी। हाथरस रोड दुलारी फाटक के निकट में एक युवक अचानक झाड़ियों से निकलकर ट्रेन के सामने आ गया और उसकी चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक को ट्रेन के नीचे आता देख ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक लिया और उसे रेलवे कर्मी अपने साथ हाथरस ले गए हैं। बुधवार की देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed