फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies after being hit by tractor, brother accused of murder

ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 14 Aug 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies after being hit by tractor, brother accused of murder
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में शनिवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्होंने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस कर्मी भी मौके से खिसक गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष, सीओ व एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
भिंतर निवासी रक्षपाल सिंह पुत्र डालचंद्र ने तहरीर देते हुए कहा कि उसके भाई लाखन को गांव के ही प्रमोद कुमार पुत्र भूरे लाल घर से मजदूरी कराने के लिए लाया था। काम करने के बाद प्रमोद मेरे भाई से बोला कि तू आगे चल मैं पीछे से ट्रैक्टर लेकर आता हूं। जब मेरा भाई आगे चलने लगा तो प्रमोद ने पीछे से उसे टक्कर मारकर उसके ऊपर ट्रैक्टर पलटा दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक प्रमोद मौके से फरार हो गया। जब मैंने अपने खेत से ट्रैक्टर पलटे देखा तो मौके पर पहुंचा। मैंने अपने भाई को ट्रैक्टर के नीचे दबा देखा तो शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए उठाया तो किसी ग्रामीण ने होमगार्ड संजय पर यह आरोप लगा दिया कि वह आरोपी को बचाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों ने होमगार्ड को पकड़कर हाथापाई कर दी। जिससे उसकी वर्दी फट गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, सीओ सुरेंद्र सिंह व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के उचित कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed