{"_id":"5f6b98038ebc3ee8c340f14c","slug":"hathras-young-man-molested-by-a-teenager-after-seeing-him-alone-at-home-hathras-news-ali2445571173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर में अकेला देखकर किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर में अकेला देखकर किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किशोरी को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसके विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। इसकी शिकायत कोतवाली हाथरस गेट में की गई है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी। उस वक्त वह घर में अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए एक युवक घर के अंदर दाखिल हो गया और उसे पीछे से जाकर पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की।
इसका विरोध करते हुए किशोरी ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी उसके घर की चहारदीवारी को फांदकर भाग गया। घर पर आए परिवार वालों को किशोरी ने पूरा मामला बताया तो वह पीड़ित को अपने साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।