फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wow Re Baba Saheb did amazing things, nothing was there, I got rich...

हाथरस : वाह रे बाबा साहब कमाल कर दिया, कुछ भी न थे मालामाल कर दिया....

Wed, 21 Sep 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

इस मौके पर कवि डॉ. मंजीत सिंह ने वाह रे हे बाबा साहब कमाल कर दिया, कुछ भी न थे मालामाल कर दिया, शोषितों को मान सम्मान दिलाया, संविधान लिखकर धमाल कर दिया, सुनाकर तालियां बटोरीं। कवि लाखन सिंह हलचल ने जो एकता की बात करते हैं, संसद में जूते चप्पल से लड़ते हैं, सुनाई। डॉ. रमेशचंद्र, संजय सेठ, सरदार सुरजीत, संजय सिंह, योगेश केशरी, जुगेंद्र चौधरी, डॉ. राहुल सिंह, सचिन आंबेडकर, प्रिंस आजाद, बंटी भैया, रामवीर भैयाजी, राजवीर सिंह, गया प्रसाद बाबा, विजय प्रेमी, पूरन सागर, संतोष पाल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
Hathras: Wow Re Baba Saheb did amazing things, nothing was there, I got rich...
हाथरस : मेला पंडाल में आयोजित दलित साहित्य सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि व मंचासीन कवि। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में दलित साहित्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ पंकज प्रेमाकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कवियों ने दलित चेतना से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत कीं।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व सहायक आयुक्त देवेंद्रपाल सिंह रहे। इस मौके पर कवि डॉ. मंजीत सिंह ने वाह रे हे बाबा साहब कमाल कर दिया, कुछ भी न थे मालामाल कर दिया, शोषितों को मान सम्मान दिलाया, संविधान लिखकर धमाल कर दिया, सुनाकर तालियां बटोरीं। सुनीता बौद्ध ने कि पिला दो धर्म की घुट्टी कभी अधिकार न मांगेंगे, ओढ़कर लेटेंगे चादर न सोएंगे, न जागेंगे, सुनाई। कवि भगवान सिंह ने आओ सदियों के अंधेरों को मिटाओ लोगों, ज्ञान का दीप तो हर दिल में जलाओ लोगों, सुनाई।
विज्ञापन

कवि लाखन सिंह हलचल ने जो एकता की बात करते हैं, संसद में जूते चप्पल से लड़ते हैं, सुनाई। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार दिनकर, बुद्धेश आदि ने भी काव्यपाठ किया। डॉ. रमेशचंद्र, संजय सेठ, सरदार सुरजीत, संजय सिंह, योगेश केशरी, जुगेंद्र चौधरी, डॉ. राहुल सिंह, सचिन आंबेडकर, प्रिंस आजाद, बंटी भैया, रामवीर भैयाजी, राजवीर सिंह, गया प्रसाद बाबा, विजय प्रेमी, पूरन सागर, संतोष पाल सिंह आदि थे। संयोजक सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed