{"_id":"616b23765e0f4112b2646f0f","slug":"hathras-women-should-recognize-themselves-and-move-forward-hathras-news-ali2758979117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिलाएं स्वयं को पहचानें और आगे बढे़ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिलाएं स्वयं को पहचानें और आगे बढे़ं
विज्ञापन
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत गांव नगला अलगर्जी में महिलाओ को जानकारी देती अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत घरेलू महिलाओं के अभिमुखीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। पंफलेट भी वितरित किए गए।
महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, स्पांसरशिप, फॉस्टर केयर आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विभिन्न समस्याओं के विषय में जानकारी देकर इनका समाधान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने, अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाने, बेटे एवं बेटी में कोई अंतर न रखने तथा बेटियों को भी उच्च शिक्षा के अवसर देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ज्योति तोमर, नेत्रवती, पूनम, रिंकी, सीमा, सत्यवती, कमलेश, ममता, नीतू, संजना, रूबी लता आदि मौजूद थीं। संवाद