फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women's Empowerment Conference will be held at Mela Pandal on 17th

हाथरस : 17 को मेला पंडाल में होगा महिला सशक्तीकरण सम्मेलन

Fri, 26 Aug 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Women's Empowerment Conference will be held at Mela Pandal on 17th
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन की संयोजिका का स्वागत करते भाजपाई। सं? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में पहली बार होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें प्रदेश एवं जिले से अतिथि भाग लेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका सोनिया नारंग का शुक्रवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि सम्मेलन में देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मेला पंडाल में 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इसमें सभी देशभक्ति से संबधित कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में महिलाएं एवं बच्चे भाग लेंगे। भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने सोनिया नारंग को प्रतीक चिह्न के रूप में तलवार भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सुनीता दीक्षित, रितु गौतम एडवोकेट, ज्योति गुप्ता को सह संयोजक घोषित किया गया। संचालन राजकुमारी चौहान व पूनम शर्मा ने किया। पूर्व सभासद बाला शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरीश सेंगर, अमन पाराशर, गोविंद वार्ष्णेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed