{"_id":"63752ba9aaf4445e186203f8","slug":"hathras-woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-shaphu-news-ali304899875","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
इगलास से अपने पति के साथ सोमवार की देर शाम बाइक से लौट रही एक महिला नील गाय के टकराने से बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। मंगलवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सोमवार की देर शाम कस्बा के मोहल्ला धोबियाना निवासी राजकुमार अपनी 55 वर्षीय पत्नी मधु को अपनी बहन के यहां इगलास से त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सहपऊ-खोंडा संपर्क मार्ग पर पहुंची तो बाइक से एक नीलगाय टकरा गई। दोनों वहीं गिर पड़े।
राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को गंभीर हालत में आगरा भेज दिया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद