फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Without vaccination, the workers will not go on the route by taking the bus

हाथरस : बिना टीकाकरण के बस लेकर मार्ग पर नहीं जाएंगे कर्मी

Tue, 08 Jun 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Without vaccination, the workers will not go on the route by taking the bus
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के टीकाकरण को लेकर हाथरस डिपो के अधिकारी बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। जिले में अब तक 108 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। अभी और कर्मियों को टीका लगना बाकी है। खास बात यह है कि बिना टीकाकरण के कर्मी रोडवेज बसों को लेकर मार्ग पर नहीं जाएंगे। डिपो के अधिकारी यह कह रहे हैं कि कर्मियों की खुद की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा वर्तमान में बेहद जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 84 बसें हैं। इन बसों के संचालन में करीब 300 कर्मी लगे हुए हैं। प्रदेश से सटे राज्यों में संक्रमण के चलते यूपी की बसों का संचालन पूरी बंद है। डिपो के अभी तक 100 से अधिक कर्मियों को ही टीका लगा है। डिपो में बीते दो माह में चार से पांच कर्मियों की मौत हुई है। इनका मुख्यालय स्तर पर डेटा भी मांगा गया है। चालक-परिचालक बसों को लेकर विभिन्न जिलों में जाते हैं।
विज्ञापन

जिन कर्मियों के अभी वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है, वह मार्ग पर बस लेकर नहीं जाएंगे। हाल ही में यह आदेश भी हुआ है कि बिना टीकाकरण के प्रमाणपत्र के वेतन भी नहीं मिलेगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि जिन कर्मियों को वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें मार्ग पर भी नहीं भेजा जाएगा। खुद की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed