{"_id":"5efb857c8ebc3e432d369bab","slug":"hathras-withheld-salary-of-all-panchayat-secretaries-including-ado-panchayat-hathras-news-ali2374752150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एडीओ पंचायत सहित सभी पंचायत सचिवों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एडीओ पंचायत सहित सभी पंचायत सचिवों का रोका वेतन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक सिकंदराराऊ के गांव अरनौठ का उपनिदेशक पंचायतराज ने निरीक्षण किया। देरी से पहुंचने पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव को वेतन रहित करने के आदेश दिए। ब्लॉक सिकंदराराऊ में सामुदायिक शौचालय ,ऑपरेशन कायाकल्प व हैंडपंप रीबोर की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर सभी पंचायत सचिवों का माह जून का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
गांव अरनौठ का उपनिदेशक एसके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में ऑपरेशन कायाकल्प व सामुदायिक शौचालय का निर्माण आदि का जायजा लिया। गांव में दो शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में मिले। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शौचालय के निर्माण के साथ ही उनके प्रयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस क्रम में उन्होंने ब्लॉक सिकंदराराऊ में सभी ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा की।
सामुदायिक शौचालय रिबोर हैंडपंप, ऑपरेशन कायाकल्प के द्वारा ग्राम पंचायतों में चल रहे कामों की समीक्षा की । समीक्षा में पाया ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। महज छह ग्राम पंचायतों में ही सामुदायिक शौचालय का कार्य शुरू हो सका है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने डीपीआरओ को सभी एडीओ पंचायत सहित सभी ग्राम पंचायत सचिवों का इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने निर्देश के क्रम में सभी ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया है।