फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: With which item to feed pudding, kheer and laddus to children

हाथरस : किस मद से बच्चों को खिलाएं हलुआ, खीर व लड्डू

Sun, 07 Aug 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: With which item to feed pudding, kheer and laddus to children
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले मिड-डे मील में अब स्वतंत्रता सप्ताह के तहत बच्चों को लड्डू, हलवा और खीर परोसे जाने का आदेश दिया गया है। विभाग ने भी इस आदेश को शिक्षकों पर थोप दिया है। इसे लेकर शिक्षक काफी परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि अतिरिक्त एमडीएम के लिए विभाग या फिर शासन की ओर से कोई धनराशि जारी नहीं की गई है।
जिले भर में बेसिक शिक्षा के करीब 1,265 स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में बच्चों को दोपहर को एमडीएम के तहत दोपहर का खाना दिया जाता है, लेकिन अब स्वतंत्रता सप्ताह के तहत स्कूलों में बच्चों को लड्डू, हलवा और खीर परोसे जाने का आदेश शासन की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

यह आदेश शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। अभी तक यहां मेन्यू के हिसाब से खाना दिया जा रहा है, लेकिन अब 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्कूलों में बच्चों को विशेष भोज दिए जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसमें हलुवा, खीर, लड्डू, बूंदी और फल आदि बच्चों को सात दिन तक लगातार दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के सामने सवाल यह है कि शासन ने एमडीएम के अतिरिक्त बच्चों को हलुवा और खीर आदि दिए जाने का आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त धनराशि नहीं दी गई है।

- विशेष भोज के संबंध में शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया है। यह एमडीएम के अतिरिक्त है। आदेश में इसके लिए धनराशि का कोई जिक्र नहीं है। एमडीएम के खाते से ही इस पर धनराशि खर्च की जानी है। - अरविंद कुमार शर्मा, जिला समन्वयक एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed