फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: With the help of Ramveer, hope of winning the seat of Sadabad

हाथरस : रामवीर के सहारे सादाबाद की सीट पर जीत की आस

Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: With the help of Ramveer, hope of winning the seat of Sadabad
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से ज्यादा दमदार दावेदार सादाबाद में भाजपा को कोई नहीं लगा। यही कारण रहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद भाजपा ने रामवीर पर ही दांव खेला और उन्हें टिकट थमाया। सादाबाद सीट पर भाजपा का विशेष रूप फोकस है और पार्टी इस बार इस सीट को हर हालत में जीतना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले बार जब भाजपा की सुनामी चली थी। तब भी सादाबाद की सीट से भाजपा नहीं जीत सकी थी। भाजपा तब सादाबाद से मुख्य मुकाबले में भी नहीं थी। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार के रूप में रामवीर उपाध्याय ने जीत हासिल कर ली थी। पूरे अलीगढ़ मंडल में यही ऐसी सीट थी, जिस पर भाजपा जीत हासिल नहीं कर सकी थी। बसपा ने दो साल पहले रामवीर को पार्टी से निलंबित कर दिया था, लेकिन विधायकी न चली जाए, इसलिए रामवीर ने दल नहीं बदला था। उनकी पत्नी, बेटे और भाई सब भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान रामवीर उपाध्याय काफी अस्वस्थ हो गए थे। उनकेे अस्वस्थ होने के बाद भी पार्टी के बृज प्रदेश के अध्यक्ष ने उन्हें उनके आगरा स्थित घर पर जाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तब से यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि आखिर अब रामवीर भाजपा के उम्मीदवार होंगे या फिर उनके बेटे चिराग उपाध्याय। इन अटकलोें को विराम देते हुुए पार्टी ने अस्वस्थ होने के बाद भी रामवीर को ही प्रत्याशी घोषित किया है। जिस दिन रामवीर ने पार्टी की सदस्यता ली थी, उसी दिन से उनके समर्थक उनके प्रचार-प्रसार में जुट गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed