{"_id":"61a7b2982187557aa53b01f9","slug":"hathras-will-be-able-to-buy-new-vehicle-when-mobile-number-is-updated-in-aadhaar-hathras-news-ali2795145104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने पर खरीद सकेंगे नया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने पर खरीद सकेंगे नया वाहन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आपको वाहन खरीदने में परेशानी आएंगी। नए वाहन का पंजीकरण तब मुश्किल हो सकेगा। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी प्राप्त होने पर डीलर उसे वाहन 4.0 वेबसाइट पर फीड कर सकेगा। परिवहन विभाग में नई व्यवस्था लागू की गई है।
उल्लेखनीय है कि पहले डीलर सिर्फ वाहन की रकम और विभागीय टैक्स वसूलन के बाद रसीद काटकर देता था। बाद में वाहन स्वामी के क्रय संबंधी जानकारी को एप्रूवल देकर परिवहन विभाग वाहन का नंबर पंजीकरण देखकर जारी करता था। अब इस व्यवस्था में बदलाव हो गया है। वाहन चार वेबसाइट के नेशनल पोर्टल पर डीलर वाहन क्रेता की जानकारी आधार कार्ड की जानकारी को फीड करेगा। आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे पोर्टल पर फीड करते ही तत्काल वाहन का पंजीकरण नम्बर जारी हो जाएगा।
इस नई व्यवस्था के तहत दिसंबर माह से अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था पर विराम लग गया है। अब जिले का व्यक्ति किसी भी अन्य जिले से अगर वाहन खरीदता है तो खरीदार के आधार कार्ड में दर्ज जिले का वाहन पंजीकरण संख्या जारी होगी। पोर्टल स्वत: ही यह प्रक्रिया पूरी कर देगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट होने पर लोग वाहन को खरीद सकेंगे। अस्थायी पंजीयन पर रोक लग गई है। एनओसी की मदद से परिवहन विभाग में नई व्यवस्था लागू की गई है। संवाद