{"_id":"62dee257d9e0585a7639d1c9","slug":"hathras-wife-assaulted-four-people-arrested-for-disturbing-the-peace-hasayan-news-ali296807715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी से की मारपीट, शांति भंग में चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी से की मारपीट, शांति भंग में चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मारपीट के आरोपी। संवाद
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
क्षेत्र के गांव रामपुर नगला बंजारा में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पत्नी ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। मायके वालों और ससुराल पक्ष में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चारों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड परीक्षण कराए जाने के बाद एसडीएम न्यायालय सिकंदराराऊ के लिए भेज दिया।
मनोज पुत्र ऑफिसर के परिवार में निधौली कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी जयप्रकाश ने अपनी बहन की शादी की थी। मनोज के परिजन के द्वारा जयप्रकाश की बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जय प्रकाश के परिजन कोतवाली पहुंचकर शिकायत करने के बजाए आपस में झगड़ने लग गए।
इस दौरान पुलिस ने भी दोनों पक्षों के युवकों को शांत करने के लिए चेतावनी दी। कोतवाली परिसर में झगड़े पर आमादा दोनों पक्षों के युवकों में पुलिस ने मनोज, बृजेश पुत्र आफीसर निवासी रामपुर व दूसरे पक्ष से जयप्रकाश व धर्मेंद्र पुत्र घनश्यामपुर को शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया।