फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wife and father-in-law murdered the young man

हाथरस: पत्नी व ससुर ने की थी युवक की हत्या

Thu, 27 Feb 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Wife and father-in-law murdered the young man
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन में अलीगढ़ के युवक की हत्या का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव लाखनूं में अपनी ससुराल में हुई युवक मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की पत्नी ने ही अपने पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पवन पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी एकता नगर क्वार्सी अलीगढ़ का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी हत्या की पुष्टि हुई। मृतक के पिता रामप्रकाश ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर इंस्पेक्टर लक्ष्मण के खिलाफ एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की, जिसके बाद विनोद कुमार को एसएचओ हाथरस जंक्शन बनाया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मामले की विवेचना शुरू की। मृतक की पत्नी रेखारानी और उसके पिता रामप्रकाश शर्मा निवासी लाखनूं द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई, क्योंकि पूर्व में मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चला था। इसे लेकर कोर्ट में भी मामला चला और बाद में सुलह हो गई। एसपी गौरव बंसवाल, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व एएसपी/सीओ सिकंदराराऊ डॉ. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पत्नी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, जगदीश सिंह, शिल्की कुमार, प्रवीण कुमार व हेमंत कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed