फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Whether the government is made by anyone, we want justice soon'

हाथरस : ‘सरकार चाहे किसी की बने, हमें तो जल्द न्याय चाहिए’

Fri, 11 Mar 2022 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Whether the government is made by anyone, we want justice soon'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बिटिया के भाई का कहना है कि हमें जल्द न्याय चाहिए और सरकार ने जो वादे किए थे, वह वादे पूरे हों। प्रदेश में फिर से भाजपा के बहुमत में आने पर बिटिया के भाई ने कहा कि सरकार चाहे किसी की आए, हमें जल्द न्याय चाहिए। उसने फिर दोहराया कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, हम अपनी बहन की अस्थियों को विसर्जित नहीं करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। दिल्ली के एक अस्पताल में इस युवती ने कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

यह मामला इस समय विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में चल रहा है। भाजपा के फिर से बहुमत के सत्ता में आने पर बिटिया के भाई ने कहा कि सरकार चाहे किसी की आए, हमें कोई परेशानी नहीं है। हम इस सरकार का स्वागत करते हैं। हमें तो जल्द से जल्द न्याय चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरकार ने हमसे सरकारी नौकरी और आवास देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। आज हम सीआरपीएफ के पहरे में रह रहे हैं। हम बेरोजगार हो गए हैं। सरकार हमारी मांगें जल्द पूरी करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed