फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: When will you get freedom from illegal occupation and encroachment

हाथरस : अवैध कब्जे और अतिक्रमण से कब मिलेगी आजादी

Sat, 06 Aug 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: When will you get freedom from illegal occupation and encroachment
हाथरस : शहर के नजिहाई बाजार में लगा जाम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ आजादी के अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं जिले के लोगों को अवैध कब्जों व अतिक्रमण से आजादी नहीं मिल रही। सड़कों से लेकर सार्वजनिक और पुरातन महत्व तक के स्थलों पर कब्जे और अतिक्रमण हैं। प्रशासन ने कई बार अभियान छेड़ा, लेकिन अवैध कब्जे पूरी तरह नहीं हटे। रास्ते संकुचित हो रहे हैं और रोजाना लगने वाला जाम भी इसकी मुख्य वजह है।
आजादी के अमृत महोत्सव में लोग अब अतिक्रमण से आजादी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनकी राह सुगम हो सके। शहर के रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, नवीपुर चौराहा, मार्ग, घंटाघर, खातीखाना, हलवाई खाना सहित कई जगहों पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इस कारण जैसे जैसे दिन निकलता है मार्ग संकरे हो जाते हैं। सुबह से शाम तक लोगों को राह तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन

शहर के नवीपुर मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इस कारण कई साल से मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण के कारण बाजारों में सुबह से शाम तक जाम रहता है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। -प्रदीप शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

किला राजा दयाराम परिसर में करीब 60 प्रतिशत भूमि पर अवैध कब्जा है। शहर के कई अन्य मार्गों पर भी अवैध कब्जे हैं। नाले-नालियों को भी लोगों ने पाट रखा है। शहर में जाम लगने की मुख्य वजह भी यही है।

-हरीश शर्मा, एडवोकेट
अतिक्रमण को समाप्त किया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। अतिक्रमण बड़ी समस्या है। इससे आजादी मिलनी चाहिए। आज के समय में अतिक्रमण के चलते मार्गों का निर्माण न होना बहुत बड़ा सवाल है।
-पवन वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed