{"_id":"639613290fb5a17e2d131527","slug":"hathras-when-will-the-villages-connected-to-the-city-get-urban-power-supply-hathras-news-ali3067322124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर से जुड़े गांवों को कब मिलेगी शहरी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर से जुड़े गांवों को कब मिलेगी शहरी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की हाथरस नगर पालिका और सहपऊ का शासन स्तर से सीमा विस्तार किया गया है। इसके साथ हाथरस में 11 और सहपऊ में चार गांवों को शामिल किया गया है। इसके बाद इन गांवो को निकाय के रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग ने विद्युतीकरण का प्रस्ताव निगम को भेजा है, लेकिन यह आज भी कागजों में अटका हुआ है। इस कारण ग्रामीण इलाकाें को आज भी गांव के हिसाब से विद्युत आपूर्ति मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि विस्तारित नगर निकायों में बाकी निकायों की तरह निर्धारित शहरी रोस्टर के तहत बिजली देने का आदेश निगम स्तर से जारी किया गया था। इस क्रम में बिजली विभाग ने शहर हाथरस में शामिल हुईं 11 ग्राम पंचायतों और सहपऊ नगर पंचायत में शामिल हुए चार गांवों के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव और एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया था।
हाथरस से जुड़े गांवों के लिए 11 करोड़ रुपये और सहपऊ से जुड़े गांवों के लिए 50 लाख रुपये प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है, लेकिन इसे आज तक मंजूरी नहीं मिली है। आज भी इन गांवों के उपभोक्ताओं को ग्रामीण अंचल के हिसाब से बिजली मिल रही है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद