फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: What is worrying about the super hero of Kovid-19, released poster

हाथरस: कोविड-19 के सुपर हीरो का साथ तो चिंता की क्या बात, जारी किया पोस्टर

Thu, 30 Apr 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: What is worrying about the super hero of Kovid-19, released poster
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना यानि कोविड-19 के सुपर हीरो वायरस के हर हमले को नाकाम करने की पूरी ताकत रखते हैं, इसलिए जब तक सुपर हीरो का साथ ह,ै तब तक आपको बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ जरूरत उनके सही तरीके से इस्तेमाल करने की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भी इन्हीं सुपर हीरो पर फोकस किया जा रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इन तीनों सुपर पावर के साथ चलने की बात की है। मिलिए कोविड-19 के सुपर हीरो से, के नाम से एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें साबुन, मास्क और अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर को इस वायरस का सही मायने में मुकाबला करने वाले सुपर हीरो के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इसके जरिये यह संदेश दिया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहना है तो साबुन और पानी से बार-बार अच्छी तरह से हाथ धोएं।
विज्ञापन

बाहर से जब भी घर के अंदर आएं तो हाथों को अच्छी तरह से धोना कतई नहीं भूलें। नाक, मुंह और आंख को नहीं छुएं। कोविड-19 के दूसरे सुपर हीरो मास्क को भी संक्रमण से खुद बचने और दूसरों को बचाने के लिए बहुत ही आवश्यक बताया गया है। कोरोना का वायरस खांसने व छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, इसलिए खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को ढंककर रखें। मास्क की जगह पर रूमाल, गमछा या स्कार्फ को दो-तीन परत कर इस्तेमाल किया जा सकता है। कोविड-19 के तीसरे सुपर हीरो अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर भी कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के साथ ही कीटाणुओं को खत्म करने और खुद को सुरक्षित रखने में इनका इस्तेमाल बहुत ही प्रभावी है। इन तीनों सुपर हीरो को अतिरिक्त ताकत सामाजिक दूरी के पूर्ण पालन से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब साबुन पानी नहीं हो या उसका प्रयोग नहीं किया जा सके, तब सैनिटाइजर का प्रयोग करे। मुंह पर मास्क लगाएं और घर में ही रुकें, खुद को सुरक्षित रखें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed