{"_id":"69f583b46d219e3ea7009757","slug":"hathras-weather-changed-due-to-storm-and-rain-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: आंधी-बारिश से रात में गिरा पारा, दिन में धूप ने बढ़ाई तपिश, मौसम में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: आंधी-बारिश से रात में गिरा पारा, दिन में धूप ने बढ़ाई तपिश, मौसम में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
Sat, 02 May 2026 10:25 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 02 May 2026 10:25 AM IST
सार
आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
दिन में धूप ने बढ़ाई तपिश
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में 30 अप्रैल की शाम को आई आंधी और बारिश के बाद जहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं 1 मई को दिनभर तेज धूप ने लोगों को फिर से गर्मी का एहसास करा दिया। सुबह के समय बादल छाए रहने से कुछ राहत मिली, लेकिन करीब 10 बजे के बाद धूप निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ गया।
विज्ञापन
ठंडी हवाओं का सिलसिला थमने के कारण उमस और चुभनभरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रात के तापमान में गिरावट के बावजूद दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन