फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waterlogging in many areas due to rain, electricity supply also disrupted

हाथरस : बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव, विद्युत आपूर्ति भी बाधित

Wed, 14 Jul 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waterlogging in many areas due to rain, electricity supply also disrupted
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए। शाम को करीब आधा घंटे के लिए बारिश आई। बारिश से उमसभरी गर्मी बढ़ गई। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं शहर से देहात तक लाइनों में फाल्ट के चलते बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से उमसभरी गर्मी के मारे लोगों का हाल-बेहाल था। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। तेज हवाओं का दौर जारी रहा। शाम को करीब चार बजे बारिश आई। बारिश आने पर लोगों ने सोचा कि गर्मी से निजात मिलेगी, लेकिन कुछ समय की बारिश से उमसभरी गर्मी को बढ़ा दिया। बारिश से शहर के नवीपुर कलां, रमनपुर, श्रीनगर, लाला का नगला, रविकुंज आदि इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटरवर्क्स व देहात के सलेमपुर, नगला रति, हसायन आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। देर शाम तक आसमान में बादलों का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed