{"_id":"5e18cbf58ebc3e87f93a0a86","slug":"hathras-water-harvesting-projects-will-be-included-in-the-labor-budget-hathras-news-ali223711149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लेबर बजट में शामिल होंगे वाटर हार्वेस्टिंग के प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लेबर बजट में शामिल होंगे वाटर हार्वेस्टिंग के प्रोजेक्ट
विज्ञापन
लेबर बजट में शामिल होंगे वाटर हार्वेस्टिंग के प्रोजेक्ट
मनरेगा के लेबर बजट में होगा संशोधन, मानव दिवस की संख्या में बढ़ोतरी के मिले निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से मनरेगा के तहत तैयार किए गए वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेबर बजट में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने मानव दिवसों के लक्ष्य में बढ़ोतरी के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत कामों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से विभाग की ओर से 24.53 करोड़ रुपये का लेबर बजट तैयार किया गया है। इसके तहत 8,05,385 मानव दिवसों को सृजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब इसमें बढ़ोतरी की जाएगी।
शासन स्तर से मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लेबर बजट तैयार करने के निर्देश जारी किए गए थे। लेबर बजट बनाने के लिए ब्लॉक स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके आधार पर ब्लॉक स्तर से जिला मुख्यालय को लेबर बजट का प्रस्ताव तैयार कर दिया गया। विभाग की ओर से 24.43 करोड़ रुपये का लेबर बजट तैयार किया गया है। विभाग ने इस बजट की प्रस्तुति बृहस्पतिवार को शासन में की।
शासन में इस बजट में संशोधन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर लेबर बजट में वाटर हार्वेस्टिंग वर्क, व्यक्तिगत कामों आदि को शामिल किया जाएगा। मानव दिवसों के लक्ष्य में बढ़ोतरी के निर्देशों पर मानव दिवसों को बढ़ाने के बारे में भी विभागीय अधिकारी विचार विमर्श में जुटे हुए हैं। ग्राम पंचायत में बनी हाटों का जीर्णोद्धार को भी शामिल किया जाएगा। मनरेगा के तहत भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने की कोशिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
शासन स्तर से व्यक्ति कामों, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग वर्क आदि को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश पर मनरेगा के लेबर बजट में संशोधन किया जाएगा।
-एके मिश्र, परियोजना निदेशक।