{"_id":"62eff770d568fb7e2a278753","slug":"hathras-water-entered-the-government-offices-of-the-district-due-to-rain-hathras-news-ali2977223153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश से जिले के सरकारी दफ्तरों में भी घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश से जिले के सरकारी दफ्तरों में भी घुसा पानी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर जल भराव। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सावन के महीने में रविवार को कई घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर में कई इलाकों में जलभराव होने से शहर ताल-तलैया बन गया। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। कुछ इलाकों में पानी की निकासी के बाद कीचड़ के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। बारिश होने से अन्नदाता के चेहरे खुशी से खिल गए। बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दिलाई।
सावन माह में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह आसमान में काली घटाएं छाने के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश का सिलसिला सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर जारी रहा। बारिश के चलते कोतवाली सदर, पुराने एसपी ऑफिस, सीएमओ कार्यालय के अलावा श्रीनगर, रमनपुर, लाला का नगला, विभव नगर, कैलाश नगर, नगला तंदुला, बीएच ऑयल मिल रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया। इस कारण लोगों को पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार के सीजन में बारिश के चलते बाजारों में दुकानें भी नहीं खुलीं। इस कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। शाम को बाजारों में चहल-पहल रही। बारिश होने से धान और बाजरा की फसल को काफी फायदा हुआ है। किसान के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।