{"_id":"636d417ab3a6bb3fe8221e88","slug":"hathras-warning-given-to-six-district-level-officers-hathras-news-ali304461134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छह जिला स्तरीय अधिकारियों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छह जिला स्तरीय अधिकारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतों के सत्यापन में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने छह जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों के सत्यापन में लापरवाही पर जल्द ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों ने सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन किए थे। इनमें से श्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इन ग्राम पंचायतों के स्थलीय सत्यापन के लिए सीडीओ ने दो-दो जिलास्तरीय अधिकारियों की चार टीमें लगाई थीं। इन टीमों की ओर से आवेदन के सापेक्ष स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश जारी किए थे। इसके सापेक्ष ग्राम पंचायतों का सत्यापन नहीं हो सका।
इनमें से तीन टीमों के छह जिला स्तरीय अधिकारियों ने अभी तक ग्राम पंचायतों के सत्यापन की रिपोर्ट नहीं दी है। अब इस मामले में सीडीओ ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। सीडीओ ने कहा है कि सत्यापन रिपोर्ट न देने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। संवाद