फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wall fell due to rain, many areas submerged

हाथरस : बारिश से गिरी दीवार, कई इलाके हुए जलमग्न

Wed, 14 Jul 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Wall fell due to rain, many areas submerged
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद नगर में बुधवार की शाम को रिमझिम बारिश हुई तो वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश होने की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए। लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बा बिसावर में बारिश होने की वजह से उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसावर प्रथम की दीवार भी गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक ठेला चालक योगेश प्रजापति पुत्र सुखराम और कई राहगीर भी बाल बाल बच गए।

इधर, नगर की सुभाष गली, जयंती भाई मार्ग, मुरसान रोड, आगरा रोड सहित कई इलाकों में कुछ देर के लिए पानी भर गया। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी भी अपेक्षाकृत बारिश न होने से फसलों को संजीवनी नहीं मिल पाई है, हालांकि बुधवार को हुई बारिश ने आम लोगों के अलावा किसानों को भी राहत प्रदान की है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी से फसलों का हाल बेहाल है। यदि कुछ दिन बारिश लगातार पड़ जाए तो फसलों को संजीवनी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed