फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waiting for land allotment for new powerhouse in the city

हाथरस : शहर में नए बिजलीघर के लिए भूमि आवंटन का इंतजार

Tue, 15 Nov 2022 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waiting for land allotment for new powerhouse in the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रिवेंप योजना के तहत शहर में 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होना है। इसके लिए पुलिस लाइन के निकट जगह चयनित हो गई है। अभी तक भूमि का बिजली विभाग को आवंटन नहीं हुआ है। इस कारण उपकेंद्र के निर्माण का प्रस्ताव लटका हुआ है। जिले में सिकंदराराऊ और सादाबाद सहित तीन नए उपकेंद्र बनाए जाने हैं। इनके बनने से जिले में ओवर लोडिंग की समस्या खत्म होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में 65 बिजलीघरों के जरिये ढाई लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में सौभाग्य योजना के तहत जिले में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं ने बीते साल में कनेक्शन लिए हैं, जिससे बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ गया है। इसको ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग द्वारा रिवेंप योजना के तहत तीन नए विद्युत उपकेंद्र बनाने की योजना तैयार की गई है। इसमें एक उपकेंद्र सादाबाद के जटोई में एक, सिकंदराराऊ और तीसरा विद्युत उपकेंद्र शहर के पुलिस लाइन के निकट बनेगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने जगह का चयन कर लिया है, लेकिन अभी तक भूमि का बिजली विभाग को आवंटन नहीं हुआ है। विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) शहर अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस लाइन के निकट विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए अभी भूमि का आवंटन होना है। भूमि मिलते ही बिजलीघर बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed