फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Votes will be increased on 21 and 22 under special campaign

हाथरस : 21 व 22 को विशेष अभियान के तहत बढ़ाए जाएंगे वोट

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Votes will be increased on 21 and 22 under special campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2022 के आधार पर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विशेष अभियान के तहत मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सही करने के लिए आवदेन लिए जा रहे हैं, जिससे सत्यापन के बाद मतदाता सूची में नये नामों को जोड़ा जा सके। इस क्रम में तृतीय विशेष अभियान 21 नवंबर को जिले के सभी बूथों पर चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल ने बताया कि पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम अपमार्जन कराने और किसी भी प्रविष्टि को सही करने के लिए बूथों पर पहुंचकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर 22 नवंबर को अधिक से अधिक महिलाओं मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस अवधि में समस्त बीएलओ अपने आवंटित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर पात्र महिला मतदाताओं और व्यक्तियों के नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप संख्या छह, सात, आठ और आठ ए भरने में सहयोग देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed