फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: VLEs awarded for better services

हाथरस: बेहतर सेवाएं देने वाले वीएलई सम्मानित

Wed, 01 Jul 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: VLEs awarded for better services
हाथरस: वीएलई को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में सीएससी यूपी दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिले भर के 500 सीएससी केंद्रों पर किया गया। वहीं इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बेहतर सेवाओं का संचालन करने वाले वीएलई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण के साथ साथ पौधरोपण आदि जैसी कार्य भी किए गए।
जनपद के कुल 500 सीएससी केंद्र संचालकों के द्वारा सीएससी यूपी दिवस का आयोजन अपने आसपास के इलाके की स्वच्छता-सफाई के साथ-साथ कोरोना महामारी के खिलाफ स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए फेस मास्क का मुफ्त वितरण भी किया गया। कॉमन सर्विस सेंटरों सहित जिला मुख्यालय से जिला स्तरीय अधिकारियों व अन्य गणमान्य की उपस्थिति में यूपी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल जमा कैंप, जीवन प्रमाण पत्र, डीजीपे नकदी निकासी, ऑनलाइन सीएससी शिक्षा में ग्रामीण बच्चों का पंजीकरण, श्रमिक पंजीकरण, टेलीमेडिसिन, इत्यादि सेवा के बारे में लोगों को जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीएलई हुए सम्मानित
ग्रामीण ई स्टोर के लिए रोहित गुप्ता, डीजीपे (आधार कार्ड से रुपये निकासी के लिए) के लिए राजवीर, अब्दुल गनी, भूपेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, बिजली बिल भुगतान के लिए राहुल कुमार, कृष्ण कपूर, गोला, राजवीर, प्रियंका देवी, गीतम सिंह, रवि कुमार, प्रहलाद सिंह, प्रमोद कुमार, लाखन सिंह, दीप्ति व्यादि पीएमजी दिशा हमबीर सिंह आर्थिक गणना के लिए अनमोल गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed