फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Viva Hita's dead body found hanging, a lawsuit filed against her in-laws

हाथरस: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 20 May 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Viva Hita's dead body found hanging, a lawsuit filed against her in-laws
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रघंनियां में सोमवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कमरे में खूंटी पर लटके महिला के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस की सूचना पर मृत महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।
मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगं पर लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतका के भाई अरुण कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी गढ़वाया थाना मीरापुर तहसील कायमगंज जिला फर्रुखाबाद ने तहरीर थाने में दी है। इसके आधार पर पुलिस ने पति नारायण सिंह सहित छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

ग्राम गढ़वाया थाना मीरापुर जिला फर्रुखाबाद निवासी रामस्वरूप ने अपनी पुत्री पूनम की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव रघनियां निवासी नारायण सिंह पुत्र गंगा सहाय के साथ अपनी सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर की थी। शादी में दिए दहेज से पूनम की ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सोमवार की देर रात पूनम का शव कमरे में खुटी पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देकर बुलवा लिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला पूनम ने सात माह की मासूम बच्ची को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed