{"_id":"60cceb028ebc3e29e92cdde4","slug":"hathras-virtual-oath-administered-to-42-village-heads-hathras-news-ali265878451","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 42 ग्राम प्रधानों को दिलाई वर्चुअल शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 42 ग्राम प्रधानों को दिलाई वर्चुअल शपथ
विज्ञापन
हाथरस : मुरसान के गांव दयालपुर में शपथ ग्रहण करते ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह व सदस्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में संघटित हुई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायतों सदस्यों वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। यहां ब्लॉक सदर में बीडीओ व एडीओ पंचायत ने संघटित हुई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सदस्यों को वीसी के माध्यम से पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । ब्लॉक सदर में 42 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। वहीं ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठक कराए जाने को लेकर भी समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। शनिवार को पहली बैठक होगी।
उप चुनाव के तहत जिले में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्वाचन प्रकिया पूरी होने के साथ ही शुक्रवार को शासन के निर्देश के क्रम में वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। यहां ब्लॉक सदर में बीडीओ व एडीओ पंचायत ने वीसी के माध्यम से शपथ दिलाई । यहां 42 ग्राम प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
डीएम रमेश रंजन ने ग्राम पंचायतों की बोर्ड बैठक कराए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचातयों में ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में बैठक कराए जाने को लेकर समय सारिणी निर्धारित कर दी है। वहीं सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को समितियों के गठन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।