{"_id":"600090878ebc3e32921af560","slug":"hathras-viral-photo-taken-after-rape-girl-s-marriage-broken-hathras-news-ali2537652114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुष्कर्म के बाद खींचे अश्लील फोटो किए वायरल, युवती की शादी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुष्कर्म के बाद खींचे अश्लील फोटो किए वायरल, युवती की शादी टूटी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ एक युवक ने पहले तो दुष्कर्म किया और फिर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। युवती की शादी तय होने पर वह फोटो आरोपी ने वायरल कर दिए, जिससे युवती की शादी टूट गई। विरोध करने पर पीड़िता व उसके परिजनों के साथ आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
युवक ने युवती को अपनी बातों में फंसा लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को बहलाकर उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी के परिवार के लोगों से शिकायत की। आरोपी आदिल व उसके परिवार के जाहिद उर्फ पप्पू, सहीदन, हूर बानो व सिमरन द्वारा पीड़ित युवती व उसके परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस बीच पीड़िता की शादी तय हो गई।
इसकी जानकारी दुष्कर्म के आरोपी आदिल को हुई तो उसने अश्लील फोटो युवती की जहां शादी तय हुई, उनके व्हाट्सएप पर भेज दिए, जिससे शादी टूट गई। इस प्रकरण को लेकर युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अभियुक्त आदिल को गिजरौली अल्हैपुर रोड स्थित पूरन सिंह इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नीता सिंह, एसएसआई रामनरेश, एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, एलएसआई ओम कुमारी, अरुण चौधरी शामिल थे।