{"_id":"6202ba67a4cbc176c945155d","slug":"hathras-villagers-angry-due-to-waterlogging-and-road-condition-voting-boycott-announced-sadabad-news-ali2847839155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जलभराव और सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा, मतदान बहिष्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जलभराव और सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा, मतदान बहिष्कार की घोषणा
विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला नत्थू में नारेबाजी कर चुनाव बहिष्कार करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा नगला नत्थू में ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क की बदहाली और जलभराव को लेकर मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनके गांव की सड़कें ठीक नहीं हो जातीं है और पानी निकासी का इंतजाम नहीं होता, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा।
गांव नगला नत्थू में पिछले कई सालों से सड़कों का हाल बेहाल है। जल निकासी का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। लिहाजा, मकानों के आगे इन बदहाल सड़क और कच्चे मार्गों पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस जलभराव की वजह से ग्रामीण संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण रोहित, जितेंद्र और हरिओम ने बताया कि पूरे गांव में पानी की निकासी नहीं है, जिस वजह से घरों का पानी सड़कों पर भर रहा है। बारिश के समय हालात नारकीय हो जाते हैं।
सुरेंद्र, भूरीदेवी, प्रेमवती ने बताया कि कई बार पानी की निकासी और सड़क की स्थिति को सुधरवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी, आज भी लोग इस गंदे पानी के बीच ही जिंदगी जीने को मजबूर हैं। नबाबकौर, लालवती, राजवती, रवेंद्री, मंजू ने बताया कि हर चुनाव में नेता गांव में आते हैं और गांव के विकास के झूठे वादे करके चले जाते हैं, ऐसे नेताओं को वोट देने से क्या फायदा और प्रशासन भी उनकी नहीं सुन रहा है, लिहाजा मजबूरी में चुनाव बहिष्कार जैसा कदम उठाना पड़ा है। ग्रामीण विजेंद्र, ओमवीर और अवधेश ने बताया कि गांव में पानी निकासी के लिए नालियां नहीं हैं, जलभराव की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। कोई अधिकारी समस्या की सुनवाई नहीं कर रहा है। इस दौरान लाखन सिंह, बाबूलाल, रामू, जितेंद्र, दर्शनलाल आदि मौजूद थे। संवाद