फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vigilance sought investigation of the property of the Municipality President, details of wife's petrol pump

हाथरस : विजिलेंस ने मांगा नगर पालिकाध्यक्ष की संपत्ति की जांच, पत्नी के पेट्रोल पंप का ब्योरा

Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Vigilance sought investigation of the property of the Municipality President, details of wife's petrol pump
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) द्वारा नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कई शिकायतों की जांच की जा रही है। अब विजिलेंस ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), उप निबंधन विभाग के अधिकारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। साथ ही उनकी पत्नी के पेट्रोल पंप को लेकर भी संबंधित कंपनी के अधिकारी से जानकारी मांगी है।
पूर्व में भी विजिलेंस ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। अब उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा के एसपी ने नगर पालिका के ईओ से कहा है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर पालिका की भूमि सीवेज फॉर्म जलेसर रोड पर व्यवसायिक कांपलेक्स के निर्माण के लिए आमंत्रित किए गए टेंडर के संबंध में की गई शिकायतों का विवरण, उस पर की गई जांच, कार्यवाही और टेंडर पत्रावली को अधिष्ठान को उपलब्ध करा दें। एसपी विजिलेंस ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक हाथरस को भी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आशीष शर्मा द्वारा वर्ष 2003 से वर्ष 2021 तक विभिन्न संपत्तियां क्रय की गई हैं।
विज्ञापन

यदि इसमें स्टांप एक्ट से संबंधित कोई जांच या कार्रवाई हो तो उसके पूरा विवरण विजिलेंस को उपलब्ध करा दें। एसपी विजिलेंस ने जोनल मैनेजर नायरा इनर्जी लिमिटेड वर्ल्ड ट्रेड टावर 11वीं मंजिल सेक्टर 16 नोएडा को भी पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आशीष शर्मा के विरुद्ध अधिष्ठान शाखा द्वारा गोपनीय जांच अधिष्ठान के निरीक्षक नीरज वालिया कर रहे हैं। एसपी विजिलेंस ने जोनल मैनेजर से कहा है कि आशीष शर्मा की पत्नी गुंजा शर्मा के नाम पर गणेश पेट्रोल पंप हाथरस उनके द्वारा स्वीकृत किया जाना ज्ञात हुआ है। ऐसे में इस पेट्रोल पंप की मूल पत्रावली सीलबंद दशा में प्राथमिकता के आधार पर अधिष्ठान के कार्यालय पर उपलब्ध करा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर कुछ लोग मेरी खिलाफ फर्जी शिकायतें करते रहते हैं। इन लोगों की राजनीतिक दुकानें बंद हो गई हैं। जनता चुनाव में सबक भी सिखा चुकी है कि उनकी अब राजनीति में दाल गलने वाली नहीं हैं। शहर के कई व्यापारियों को इन लोगों की वजह से पलायन तक करना पड़ा। यदि जनता की सेवा करना गुनाह है तो यह गुनाह मैं करता रहूंगा। -आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed