{"_id":"60e0a1a68ebc3ec20b2188bd","slug":"hathras-victory-was-achieved-by-the-hard-work-of-all-bjp-workers-verma-hathras-news-ali267186329","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ररस : भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीत हासिल हुई : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ररस : भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जीत हासिल हुई : वर्मा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के जिला कार्यालय पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय का भव्य स्वागत व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। प्रभारी चौ. राजा वर्मा ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को जीत की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात एक करके जो परिश्रम किया गया है, उसके फलस्वरूप हमें जीत हासिल हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर ने कहा कि यह जीत सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं की है। सीमा उपाध्याय ने जीतकर भाजपा के हाथ और भी मजबूत किए हैं। हाथरस में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर जिले का पूर्ण विकास होना तय है।
जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने सभी मंचासीन अतिथियों, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी जिले के सभी ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। जिले की तीनों विधानसभाओं में भाजपा के विधायक विजयी होंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव की यह बहुत बड़ी जीत है। वह आशा ही नहीं, बल्कि विश्वास करते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत से आने वाले सभी चुनाव में भी पार्टी के प्रत्याशियाें को भारी मतों से विजय मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह आचार्य, भूरा पहलवान, प्रीती चौधरी, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, बृजेश चौहान, विष्णु बघेल, सोमेश यादव, प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, अनुराग अग्निहोत्री, दीपक उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, हंवीर सिंह चौधरी, पवन रावत, विवेक वार्ष्णेय, कृष्णा यादव, भोला सिंह रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।