{"_id":"61a26d5da640ae79416a9ea9","slug":"hathras-vicious-absconding-with-thousands-of-jewelery-masquerading-as-policeman-hathras-news-ali279208712","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खुद को पुलिसकर्मी बता हजारों के आभूषण लेकर शातिर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खुद को पुलिसकर्मी बता हजारों के आभूषण लेकर शातिर फरार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक सराफ से एक शातिर लाखों के जेवरात ठग ले गया। शहर में रुई की मंडी में एक सराफा व्यवसायी के यहां शनिवार की शाम को एक युवक पहुंचा। वह खादी वर्दी पहने था। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और यह भी बताया कि उसका परिवार थाने में रहता है और उसे कुछ आभूषण चाहिए।
उसने दुकान से अंगूठी व टॉप्स लिए। उसने यह कहा कि उसकी पत्नी थाने में क्वार्टर में रहती है। अपने किसी कर्मचारी को भेज दें। वह वहीं से भुगतान करा देगा। इसके बाद वह इस सराफ के एक कर्मचारी को अपनी बाइक पर वहां से बैठाकर ले गया। इस दौरान वह इस कर्मचारी को रास्ते में उतार पर वहां से फरार हो गया।
कर्मचारी ने इसकी सूचना सराफ को दी। सराफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली निरीक्षक सदर का कहना है कि अभी इस मामले में किसी भी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद