फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Veda Bhagwan reached the fair premises with gaiety

हाथरस : गाजे-बाजे के साथ मेला परिसर पहुंचे वेद भगवान

Wed, 31 Aug 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Veda Bhagwan reached the fair premises with gaiety
हाथरस : दाऊजी मंदिर में गणेश पूजन के बाद ध्वज पूजन करते एएसपी, एसडीएम, पालिकाध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को वेद भगवान की शोभायात्रा शहर के कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व वेदों का पूजन किया गया। उसके बाद इन्हें डोले में विराजमान किया गया। बैंडबाजों के साथ मुख्य बाजारों से होते हुए वेदभगवान मेला प्रांगण पहुंचे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर आरती उताकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल विप्रों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
शाम को कामेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ वेद भगवान की शोभायात्रा शुरू हुई। संयोजक डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी थे। शोभायात्रा शहर के सरक्यूलर रोड, मेंडू गेट, जामा मस्जिद चौराहा आदि मुख्य मार्गों से होते हुए मेला प्रांगण पहुंची। वहां गणेश पूजन के साथ वेदों को स्थापित किया गया। विप्रों का विशेष सम्मान किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में पूर्णानंद पुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, आचार्य पार्वती बल्लभ, मनोज द्विवेदी, बागीशदत्त गौड़, कयूर दीक्षित, कृष्ण बल्लभ मिश्र, बृजेश वशिष्ठ, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, सतेंद्र शर्मा, जयशंकर पाराशर, पाराशर, संदीप भारद्वाज, अमित मिश्र, प्रवीण भारद्वाज, रामबाबू शर्मा, शिवम वशिष्ठ, शोभित शमा, सतैंद्र फौजी, भूपेंद्र कुमार शर्मा, राजकुमार पाठक, संतोष मुखिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed