फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ved Bhagwan vacate the camp, organize a fair

हाथरस : वेद भगवान शिविर को खाली कराएं, मेला लगवाएं

Fri, 17 Sep 2021 05:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ved Bhagwan vacate the camp, organize a fair
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर स्थित वेद भगवान शिविर से पीएसी की टुकड़ी को हटाकर इस परिसर को खाली कराने और उसकी रंगाई-पुताई कराने की मांग की।
ज्ञापन में सभा के पदाधिकारियों ने कहा है कि 10 सितंबर को गणेश चतुर्दशी के मौके पर इस शिविर में गणेश जी, चारों वेदों और कलश स्थापना की जाएगी। इससे पूर्व शिविर में रंगाई-पुताई, बिजली व पानी की व्यवस्था करने के लिए बहुत कम समय रह गया है। जिलाधिकारी का मंदिर श्रीदाऊजी महाराज और वेद भगवान शिविर के निरीक्षण का कार्यक्रम नहीं हो सका है। ओसी कलेक्ट्रेट से एक-दो दिन में पूजा स्थल से पीएसी की टुकड़ी को हटवाकर इस स्थल को खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सोमवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लाखों की भीड़ थी। जब उसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा स्वीकृति दी जा सकती है तो फिर हाथरस में श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊजी का मेला क्यों आयोजित नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा, पंडित बागीशदत्त गौड़ ,पंडित गणेश वशिष्ठ , मंदिर पुजारी पवन चतुर्वेदी, भंवर सिंह पौरुष, सुरेशचंद्र पचौरी, देवेंद्र शर्मा, आदित्य स्वरूप शर्मा, पं. सतेंद्र स्वरूप शर्मा आदि मौजूद थे। ओसी कलेक्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का अगले एक-दो दिन में निराकरण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed