{"_id":"62c86df7eec9b04b0d1a91a8","slug":"hathras-vacant-bdc-member-village-head-and-other-posts-sought-details-hathras-news-ali2956342153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रिक्त बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान सहित अन्य पदों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रिक्त बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान सहित अन्य पदों का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में त्रिस्तरीय स्तर पर रिक्त पदों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। शासन की ओर से जिले में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य सहित अन्य पदों के रिक्त होने संबंधी ब्योरा मांगा गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने संबंधित सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के माध्यम से रिक्त पदों की सूचना तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक वार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के रिक्त पदों का ब्योरा उनके कार्यालय को मुहैया कराया जाए। इस ब्योरे में किन किन वजहों से रिक्त पद हैं, यह भी अंकित किया जाए।
उन्होंने कहा है कि पदों के रिक्त होने का कारण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए, जिससे अग्रिम कार्रवाई अमल लाई जा सके। इन रिक्त पदों के सापेक्ष ब्योरे को एकत्रित कर शासन को भेजा जाएगा, जिससे उप चुनाव सहित अन्य प्रक्रिया पूरी हो सके। संवाद