{"_id":"639f5d6e3f41b379eb521b76","slug":"hathras-uproar-over-selling-urea-at-a-higher-rate-hasayan-news-ali3072334132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News : निर्धारित से अधिक कीमत में यूरिया बेचने पर हंगामा, प्रति बोरे 9 रूपए अधिक लेने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News : निर्धारित से अधिक कीमत में यूरिया बेचने पर हंगामा, प्रति बोरे 9 रूपए अधिक लेने के आरोप
Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
सार
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बोनई में भारतीय किसान यूनियन भानु ने यूरिया को सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचने का विराेध किया। भाकियू भानु ने इसको लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
यूरिया पर निर्धारित से अधिक दर वसूलने पर विरोध जताते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बोनई में सरकारी से अधिक दर पर यूरिया बेचने को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि यहां यूरिया की कीमत निर्धारित 266.50 रुपये के बजाय 275 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश सचिव मुकेश सारस्वत मौके पर पहुंचे। मुकेश सारस्वत ने बताया कि क्षेत्रीय सहकारी समिति बरवाना बोनई पर यूरिया की कीमत निर्धारित से अधिक वसूली जा रही है। इसका विराेध करने पर उनकी सचिव से नोकझोंक भी हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
किसी ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव मुन्नेश चौहान ने बताया कि यूरिया खाद की बिक्री सरकारी दर पर ही कराई जा रही है। मजदूरों द्वारा लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर पैसे लिए जा रहे होंगे। इससे ज्यादा फोन पर वह कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन