{"_id":"613a51428ebc3e21370743dc","slug":"hathras-uproar-over-death-of-woman-and-newborn-during-delivery-hathras-news-ali2727592102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रसव के दौरान महिला व नवजात शिशु की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रसव के दौरान महिला व नवजात शिशु की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
हाथरस : महिला व नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामे के चलते अस्पताल के बाहर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित अंबे हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला व नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे रेफर कर दिया, जबकि उसकी मौत वहीं हो चुकी थी। इस बात से गुस्साए परिवार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, महिला की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
आगरा रोड स्थित गांव कलवारी निवासी बनिया की पत्नी प्रियंका को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोग उसे आगरा रोड स्थित अंबे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। प्रियंका की हालत ज्यादा खराब थी, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे वहीं पर रोके रखा गया। इस दौरान देर रात को महिला ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया। नवजात शिशु की भी मौत हो गई। इसकी भनक जैसे ही अस्पताल प्रशासन के लोगों को लगी तो उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए मरी हुई महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया।
तब तक महिला के परिवार के लोग उसकी मौत की खबर से अनजान थे। रेफर किए जाने के बाद जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई कि अस्पताल प्रशासन ने मरी हुई महिला को रेफर कर दिया है तो इस बात से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वह हंगामा करने लगे। इसके बाद काफी भीड़ लग गई। अस्पताल प्रशासन के लोग भी इधर-उधर भाग गए। यहां पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक मृतका के परिवार के लोग अस्पताल के बाहर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। संवाद