{"_id":"5ed7ee568ebc3e903a579221","slug":"hathras-uproar-in-administration-when-two-prisoners-get-infected-sasni-news-ali2352473146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो कैदियों के संक्रमित मिलने पर प्रशासन में उथल-पुथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो कैदियों के संक्रमित मिलने पर प्रशासन में उथल-पुथल
विज्ञापन
हाथरस: प्रकाश एकाडमी में अस्थायी जेल बनाने के उद्देश्य से निरीक्षण करते जेलर।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
अलीगढ़ जेल में दो कैदियों के संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन में उथल पुथल मची हुई है। हालांकि जिला प्रशासन ने दोनों कैदियों के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर क्वारंटीन करा दिया है। बुधवार को कस्बा के प्रकाश एकेडमी में जिले की अस्थायी जेल बनाने के उद्देश्य से जेलर प्रमोद कुमार व डिप्टी जेलर राकेश त्रिवेदी ने दलबल सहित निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया।
दरअसल, जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के एक बाइक चोर एवं थाना सादाबाद के एक हत्यारोपी कैदी की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई थी। जिसे लेकर जिला प्रशासन में खलबली मच गई थी। प्रशासन को भय सताने लगा कि अन्य कैदियों में कोरोना संक्रमण न फैल जाए। हालांकि अलीगढ़ जिला प्रशासन ने दोनों कैदियों को अलीगढ़ में ही आइसोलेट किया था। बुधवार को कस्बा के प्रकाश एकेडमी में अस्थायी जेल बनाने के लिए जेलर ने निरीक्षण कर प्रकाश एकेडमी की आबोहवा की जानकारी ली। सुरक्षा और सफाई की दृष्टि से ही परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के बाद जेलर प्रमोद कुमार का कहना है कि इस परिसर की क्षमता मात्र 50 कैदियों को रखने की है। ताकि सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके। सफाई एवं खान पान की व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुचारू हो सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक, नायब तहसीलदार रामगोपाल, डॉ प्रदीप रावत, ईओ स्वदेश आर्य, एसएसआई, प्रमोद कुमार, एसआई मनोज शर्मा, जुगुल किशोर एवं क्षेत्रिय लेखपाल रामजी लाल मौजूद थे।