{"_id":"636166cf9603ee55445a8d2d","slug":"hathras-up-to-seven-will-be-able-to-file-objections-on-voter-list-for-civic-elections-hathras-news-ali303795737","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निकाय चुनाव के लिए सात तक दर्ज करा सकेंगे मतदाता सूची पर आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निकाय चुनाव के लिए सात तक दर्ज करा सकेंगे मतदाता सूची पर आपत्तियां
विज्ञापन
हाथरस : तहसील सदर में बीएलओ के साथ बैठक लेते तहसीलदार। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। प्रशासन की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत अनंतिम मतदाता सूची को जारी कर दिया गया है।
इस सूची को सभी संबंधित बूथों, निकायों में सार्वजनिक कराए जाने के लिए चस्पा करा दिया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व जन सामान्य के लिए यह सूची उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति उक्त मतदाता सूची को अवलोकन कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आयोग के निर्देश के क्रम में सात नवंबर तक यह आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इनके दर्ज होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
इधर, निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से कार्मिकों को एकत्रित होने वाले विभाग वार डाटा को पोर्टल पर फीड किया जा रहा है, जिससे चुनाव लेकर कर्मचारियों का खाका जल्द से जल्द खींचा जा सके। इस क्रम में तहसील सभागार में तहसीलदार सुशील कुमार ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त आपत्तियों को उसी दिन तहसील में जमा करा दें, जिससे इन पर तत्काल कार्यवाही शुरू हो सके। संवाद