{"_id":"695ce71d73bfe074d10b21db","slug":"hathras-up-roadways-bus-at-night-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस के लिए रात में सवारियां नहीं, दिन में अतिरिक्त चक्कर लगा रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस के लिए रात में सवारियां नहीं, दिन में अतिरिक्त चक्कर लगा रहीं बसें
Tue, 06 Jan 2026 04:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jan 2026 04:12 PM IST
सार
रात के समय चलने वाली हाथरस डिपो की 10 बसों से अब आगरा-अलीगढ़ व दिल्ली के लिए दिन में अतिरिक्त चक्कर लगवाए जा रहे हैं, क्योंकि दिन में हालात इसके उलट हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों की संचालन व्यवस्था में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के समय जहां बसों में सवारियां नहीं मिल पा रहीं, लेकिन दिन में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत अच्छी होने के कारण बसों के अतिरिक्त चक्कर लगाए जा रहे हैं। रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों का लोड फैक्टर सुधारने के उद्देश्य से यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
सर्दी और घने कोहरे के चलते रात के समय लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। इसके अलावा निजी वाहनों और ट्रेनों के प्रयोग में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे रात को रोडवेज बसों में यात्री कम हो गए हैं। इस कारण रात के समय चलने वाली हाथरस डिपो की 10 बसों से अब आगरा-अलीगढ़ व दिल्ली के लिए दिन में अतिरिक्त चक्कर लगवाए जा रहे हैं, क्योंकि दिन में हालात इसके उलट हैं।
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। खासकर आगरा, अलीगढ़, मथुरा और दिल्ली जैसे प्रमुख मार्गों पर। इसको देखते हुए डिपो प्रशासन ने दिन में बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाने की व्यवस्था की है। हाथरस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश कुमार का कहना है कि बसों का संचालन पूरी तरह यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जा रहा है। जहां मांग अधिक है, वहां अतिरिक्त फेरे लगवाए जा रहे हैं। जहां सवारियां नहीं मिल रहीं, वहां बसों को सीमित किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी नियमित मार्ग पर बसों की संख्या को कम नहीं किया गया है।
विज्ञापन