{"_id":"5df3ddcf8ebc3e88127508ea","slug":"hathras-unknown-person-cut-off-from-rail-in-sasni-sasni-news-ali2213744154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सासनी में अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सासनी में अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर मौत
विज्ञापन
ट्रेन से कटे शव को देखती पुलिस।
- फोटो : SASNI
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सासनी (हाथरस)। शुक्रवार की सुबह गोहाना चौकी के निकट उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर मौत हो गई। की मैन की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस दौरान शव की कोई शिनाख्त नहीं हुई है।
दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर गोहना पुलिस चौकी के निकट खंभा नं 1307- 2 के निकट रेल से कट कर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की कोई शिनाख्त नहीं हुई। मृतक ने काले रंग का जैकेट, क्रिम कलर का स्वेटर, पैंट और चेक शर्ट पहना है। चौकी प्रभारी गोहाना आशीष यादव का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।